Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से जबलपुर जा रहे सेना के ट्रक पलटने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर जिले के मेड़ता से जुड़ी है। जहां पर सेना का ट्रक अनियत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो सेना के जवानों को गंभीर चोटें आयी है वहीं दो को मामूली चोटें आयी है।

 

जिन्हें मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने अजमेर रेफर कर दिया। यह हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे करीब नेशनल हाइवे 58 स्थित डांगावास-मेड़ता बॉर्डर पर हुआ है। सेना का ये ट्रक बीकानेर से जबलपुर जा रहा था, जिसमें 4 जवान सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को जैसे ही सेना के एक वाहन के पलटने की सूचना मिली तो तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इधर, 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल भी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच चुके थे। जिन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से घायल जवानों को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभार रुप से घायल हुए दो जवानों को डॉक्टर्स ने अजमेर रेफर कर दिया। दोनों जवानों की पहचान रूट सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई हैं। बाकी दो जवानों को मामूली चोट आई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!