राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिलेभर में तेजी से बढ़ते अपराध और नशे को लेकर पुलिस आज देर शाम से ही अलर्ट मोड़ पर नजर आयी। आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर हथियारबंद जवान चैकिंग में लगे हुए है। जिसको लेकर शहरवासियों में हड़कंप मच गया है। हर कोई फोन करके पता लगाने में जुटा है कि आािखर अचानक शहर की सड़कों पर हथियारबंद जवान कैसे आए है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर यह चैकिंग जारी है। चैकिंग के दौरान चौपाहिया,तिपहिया वाहनों को चैक किए जा रहे हैं। संदिग्ध वाहनों को भी चैक किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस इसे रूटिन चैकिंग का हिस्सा बता रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!