राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हेमासर के पास की हे। जहां पर नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में नशीले पदार्थो के बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और तलाशी ली। तलाशी के दौरान होटल में फ्रीज के पास एक थैले में करीब सवा दो किलो अवैध डोडा मिला। पुलिस ने मौके से होटल संचालक राधेश्याम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!