राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पासों पर जुआ खेल रहे लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी नाल विकास विश्नोई की टीम ने की है। पुलिस टीम ने एरिया डॉमिनेशन के तहत सूचना के आधार पर करमीसर क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस पर दबिश दी। जहां पर पायों यानि घोड़ी पर जुआ खेला जा रहा था।
पुलिस ने मौेके से दस लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पासों के साथ करीब 63 हजार रूपए जब्त किए हे। पुलिस ने मौके से आठ बाइक को भी एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बता दे कि कुछ समय पूर्व नयाशहर पुलिस ने भी पासों पर जुआ खेलने वालोंं के खिलाफ एक के बाद एक कर कई कार्रवाई की थी।


