राजस्थान फर्स्ट न्यूज, बीकानेर। बीते दिनों एक ही रात में पेट्रोल पंप पर हुई चोरी के मामलों में पेट्रोल पंप संचालक लामबंद हो रहेहैं। इसको लेकर कल मंगलवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने एसपी से मुलाकात की। जिसमें मांग की गयी है कि जल्द से जल्द इनमामलों का खुलासा किया जावे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि लूणकरणसर कस्बे में एक ही रात में चार पेट्रोल पंपों पर हुईचोरी में अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जावे।

पेट्रोल पंपएसोसिएशन द्वारा बताया गया है कि ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक काम नहीं कर पाएंगे। एसोसिएशन सुरपत सिंह राजवी ने कहा किअगर आने वाले तीन दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी तो पेट्रोल पंप संचालकों को मजबूरन आंदोलन करते हुए हड़ताल परजाना पड़ेगा। जिसके बाद एसपी ने थानाधिकारी गणेश कुमार को फोन कर तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!