Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो और तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से तस्करों में भय व्याप्त है।

 

इसी कड़ी में नाल थाना पुलिस ने थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पंजाब के भटिंडा निवासी एक युवक को 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से तलाशी में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

 

आरोपी की पहचान गुरुसेवक सिंह निवासी भटिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह एक महीने के भीतर छठी बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई टीम में एएसआई सुभाष, जय सिंह, मेनपाल, सहीराम, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन और ड्राइवर मांगीलाल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!