राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिलें में लगातार चोरी की वारदातों के चलते आमजन भय में है। कहीं से बाइक पार हो रही है तो कहीं घरों मेंं सेंधमारी कर माल पार किया जा रहा है। ऐसी ही खबर नाल पुलिस थाना क्षेत्र के जयमलसर प्लांट क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर 24 मई को अज्ञात चोरों ने सोलर प्लांट से तार चोरी किए।
इस सम्बंध मेंं प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर श्रवण सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने प्लांट की चलती लाइन में से 9850 मीटर स्ट्रीग केबल काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


