राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत बीकानेर में योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। कल शनिवार को पेमासर में उच्च जलाशय,पंप हाउस,स्वच्छ जलाशय,पाईप लाईन व हर घर नल कनेक्शन के कार्यो का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाजुवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और पेमासर के सरपंच तोलाराम कूकणा रहें।

योजना के तहत पेमासर के 600 घरों को नल से जल मिलेगा। कार्य की अनुमानित लागत करीब 132 लाख रूपए है। जिसे मैसर्स ओमप्रकाश पाईवाल एंड कंपनी द्वारा किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने इस दौरान विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया साथ ही कार्य के बारे में जानकारी ली। मेघवाल ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि सरकार आपके हर दम साथ हैं।
पेमासर सरपंच तोलाराम कूकणा ने कहा कि गांवों में घर-घर नल से जल पहुंचेगा तो निश्चित ही आमजन के जीवन में सुधार होगा साथ ही पानी की लिए परेशानी कम होगी।

इस दौरान एडिशनल चीफ राजेश कुमार पुरोहित,एक्सईएन नरेश रैगर,एईएन साक्षी चाहर,जेइएन सत्यनारायण,कांटरेक्टर ओमप्रकाश पाईवाल,अगरूराम पंचारिया, अध्यक्ष विजय जोशी,जैना महाराज,कैलाश चन्द्र,रमेश पाईवाल,बजरंग लाल पाईवाल,जयकिशन पंचारिया,भानी ंसिह पेमासर,अजमाल कूकणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!