राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में दिनोंदिन चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों में चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कभी घरों में सेंधमारी तो कभी दुकानों से माल पार किया जा रहा है।
ऐसी ही खबर कोटगेट क्षेत्र से सामने आयी हे। जहंा पर ट्रांसपोर्ट गली में बीती रात को चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के बाहर लगे एसी कम्प्रेसर के कॉपर पाइप लेकर फरार हो गए। वहीं आसपास की दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया। घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी एक्टिव हो गयी है और मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!