Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News गौचर बचाने की मुहिम को लेकर धरना और प्रदर्शन
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीडीए द्वारा गौचर भूमि के अधिग्रहण करने के आदेश का जमकर विरोध हो रहा है। बीकानेर में लगातार गौप्रेमी इस आदेश को तुगलकी फरमान बता रहे है। इसी के विरोध में आज कलेक्ट्रेट में गौप्रेमियों ने विशाल धरना दिया। जिसके बाद कलेक्टे्रट का घेराव किया।

जिसमें शहर और ग्रामीण अंचल से हजारेां की संख्या में गौप्रेमी पहुेंच। पार्टियों के बैनर तो छोड़कर सभी दलों और संगठनों के लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। विशाल धरने और प्रदर्शन में मंच संत महात्माओं ही दिखे।
गौचर और गाय माता के लिए हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपनी बात कहीं और इस पुरे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

वहीं गौचर,गाय के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले पूर्व मंत्री और पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज नेता देवीङ्क्षसह भाटी इस बार अस्वस्थ होने के चलते धरने में नहीं पहुंचे लेकिन भाटी का ऑडियो संदेश धरने में शामिल लोगों तक पहुंचा।

भाटी ने गौप्रेमियों को संदेश देते हुए कहा कि लगातार सरकारें गौचर की जमीनों पर नजर जमाए हुए है लेकिन हम सबको एक होकर लडऩा है। भाटी ने संदेश देते हुए कहा कि हम इस प्रशासन और सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है। भाटी ने कहा कि थोड़ा सा अस्वस्थ हु,जल्द ही स्वस्थ ठीक होने पर हम इस प्रशासन और शासन से सड़कों पर संघर्ष करेंगे। गौचर के लिए हुए इस प्रदर्शन में भाजपा,कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

इस दौरान मंच से लगातार वक्ताओं ने गौचर,गाय माता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का नारा दिया। लगातार मंच से वर्तमान सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा और कहा कि हमारे पूर्वजों ने यह गौचर गाय माता के लिए छोड़ी है ऐसे में चाहे हमें गोलियां खानी पड़े या फिर लाठियां अब हम पीछे हटने वाले नहीं है। लगातार गौचर बचाने की मुहिम में आमजन से अपने सुझाव भी लिए गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!