राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने को लेकर खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के एकता नगर से जुड़ी है। जहां पर खाली मैदान में नवजात का शव मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर सामाजिक संस्थाओं के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE