-लाठी से सिर पर किया था वार
-आज सुबह अक्कासर में हुई हत्या से जुड़ा है मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो चाचाओं पर अपने ही भाई की हत्या करने का मामला सामने आा है। मामला गजनेर के अक्कासर में हुई हत्या से जुड़ा है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में मृतक के बेटे सुनील पुत्र जेठाराम ने अपने दो चाचा चतरराम,कानाराम के खिलाफ अपने पिता की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 20 सितम्बर को रात में उसके चाचा ने पिता को फोन गाली गलौच की। जिसके बाद अगले दिन यानि 21 सितम्बर की सुबह करीब सात बजे के आसपास रात को फोन पर हुई बात को लेकर चाचा कानाराम को लेकर दूसरे चाचा चतरराम के पास गए। जहां पर कुछ बातचीत हुई । जिसके बाद दोनेा चाचाओं ने मिकलकर उसके पिता पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट आयी। अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!