Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। ट्रेनी विमान के बिजली के लाइन से टकराकर क्रैश हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मध्य प्रदेश के सिवनी की है। जहां पर आमगांव में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए हैं।

 

हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान वापस लैंडिंग की तैयारी में था। इसी दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। टक्कर के बाद विमान खेत की ओर गिरा। लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। धमाका सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिजली कंपनी के स्टाफ को फोन लगाया। ग्रामीणों ने ही दोनों पायलटों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!