राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धार्मिक जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कोटा शहर के अनंतपुरा क्षेत्र में निकाले गए धार्मिक जुलूस का है। जहां पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। जिसके चलते पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक व अन्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार धार्मिक जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर अशोक चक्र के दोनो और चांद,तारे छापकर लहरा रहे थे। व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज पर आपत्तिजनक चित्र चांद तारे के चित्रण कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया जो धारा 2 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 का अपराध घटित होना पाया गया। जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आयोजकों और अन्य सहित तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों की भी पहचान की गयी हे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!