राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर वृद्ध दपंति की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार इनामी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए डबर मर्डर के मामले में वांछित उमेश शर्मा निवासी उतरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें पूर्व में भी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी उमेश वर्मा उतरप्रदेश का रहने वाला है और वादात के बाद लगातार फरार चल रहा था। जिसके चलते उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, कैलाश विश्नोई, छगनलाल शामिल रहें।




