राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन नई दिल्ली की साधारण सभा बैठक में 22 सितंबर को बीकानेर के पर्वतारोही बिस्सा परिवार को ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह नेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा ।संस्थान के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप पर तीन पीढियां के एक साथ पहुंचने वाले बिस्सा परिवार को यह अवार्ड संधारण सभा के अवसर पर नई दिल्ली में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन परिसर में प्रदान किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही मगन बिस्सा परिवार के तीन पीढ़ी के सदस्य जिनमें पत्नी डॉक्टर सुषमा बिस्सा, पुत्र रोहिताश्व बिस्सा व ओजस्वी बिस्सा, पुत्रवधू अनामिका व्यास बिस्सी और पौत्री 19 माह की आरोही बिस्सा पद यात्रा पूरी कर 23 मई एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर इतिहास बनाया था ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!