Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के गांधी प्याऊ नाल बड़ी पर 14 जून की है। इस सम्बंध में खारी चारणान निवासी राधाकिशन मेघवाल ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!