Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक से बाइक की टक्कर हो जाने और बाइक सवार दपंति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे-911 पर संधु ढ़ाबे के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक के फ्यूल टैंक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित संधू ढाबे के आगे एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दंपती को अनूपगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पति गुरदीप राम निवासी पदमपुर और पत्नी सोना देवी का प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रेफर कर दिया। अनूपगढ़ से 10 किलोमीटर आगे पतरोड़ा के पास पति गुरदीप राम की मौत हो गई। वहीं सोना देवी ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!