राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विधायक की गाड़ी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। खबर खींवसर से भाजपा के विधायक रेवंतराम डांगा से जुड़ी है। दरअसल बीती रात को डांगा गाड़ी में खींवसर लौट रहे थे। इस दौरान रात को नावा उपखंड के गोविंदी टोल नाके के पास कैंपर गाड़ी ने विधायक को टक्कर मार दी।
इससे विधायक की गाड़ी साइड से डैमेज हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाले कैंपर सवार लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय टक्कर लगी उस समय ड्राइवर की सर्तकर्ता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।


