Mla in rajasthan राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। टोलकर्मियों और विधायक समर्थकों के बीच विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद विधायक समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप है। खबर सवाई माधोपुर से जुड़ी है। जहां पर रविवार को खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। समर्थकों ने टोक कर्मचारियों से मारपीट और नाके पर तोडफ़ोड़ की। यह पूरी घटना टोल नाके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना मलारना डूंगर के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर भाड़ौती टोल नाके की है।

 

जानकारी के मुताबिक खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का काफिला भाड़ौती टोल नाके से निकल रहा था। इस दौरान विधायक की गाड़ी तो निकल गई, लेकिन काफिले में शामिल अन्य गाडिय़ां निकलने लगी तो टोल का बैरियर एक कार पर गिर गया, जिससे कार में नुकसान हो गया। इसके बाद टोल कर्मियों और विधायक समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया। उस वक्त तो विधायक समर्थक यहां से निकल गए, लेकिन कुछ ही देर में दोपहर करीब 3 बजे आठ-दस गाडिय़ों में सवार होकर वापस आए। टोल कर्मियों से गाली गलौज करने लगे और नाके पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस दौरान विधायक समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट भी की। वहीं विधायक गोठवाल का कहना है कि टोलकर्मियों ने उसके भतीजे के साथ मारपीट की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!