Ravindra singh bhati 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सुरक्षा के मद्देनजर विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर शिव से आने वाले निर्देलीय विधायक रविन्द्र ङ्क्षसह भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने भाटी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन इसी साल जनवरी महीने में अतिरिक्त सुरक्षा को हटा लिया गया था। तब विधायक भाटी ने कहा था कि पहले मुकदमा और फिर सुरक्षा हटाना दबाव की राजनीति है। लेकिन, मेरे लिए जनता सर्वोपरी है। हालांकि, अब एक बार फिर विधायक भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!