Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा परेशान करने और परेशान होकर विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में मृतका के भाई हदां निवासी विश्वजीत सिंह ने मृतका के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए जीतुसिंह सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह आरोपित के घर पर हुआ था।

 

आरोपित ने उसकी बहन को दहेज को लेकर अलग-अलग डिमांड की। जब उसकी बहन और पीहर पक्ष उनकी डिमांड को पुरा नहीं कर पाया तो आरोपित ने उसकी बहन को परेशान करने शुरू कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से प्रताडि़त होती रही और मजबूरी में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!