राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांगरी तोड़ते समय व्यक्ति के गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के गिराजसर में 13 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे मनीष नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता प्रेमाराम खेत में खेजड़ी के पेड़ से सांगरी तोड़ रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर उसके पिता गिर गए। जिन्हें गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




