राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाठी, डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ जिले के जोड़किया गांव की है। जहां पर बुधवार को लाठी, डंडो से व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोड़किया निवासी रामकुमार थोरी पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह बाइक पर अकेले खेत से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जोड़किया से चिश्तिया जाने वाली सड़क पर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जिला अस्पताल चौकी से घटना की सूचना मिली। मृतक के शरीर और पैरों पर लाठी-डंडों से चोट के निशान मिले हैं। शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पारिवारिक रंजिश के चलते यह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।


