राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को सड़क दुर्घटना में सेना के जवान का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी से नाल की तरफ की है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पौने ग्यारह बजे यह हादसा हुआ। जिसमें सेना के जवान का निधन हो गया। एएसआई श्रवणराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बागपत यूपी के रहने वाले 26 वर्षीय जवान मोनू चौहान का सड़क हादसे में निधन हो गया।
श्रवणराम ने बताया कि हादसा नाल से बीकानेर की तरफ आते समय हुआ है। मोनू चौहान बाइक पर सवार था और दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पशु के आ जाने से हादसा हुआ होगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू चौहान वर्तमान में नाल एयरफोर्स में तैनात बताया जा रहा है ।


