राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। संभाग के चार जिलों में लगातार तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त की है जो कि प्रतिबंधित थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,12,332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ले स्थित एक गोदाम में दबिश देकर की गई। पुलिस ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर डीएसटी को नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सिंधी मोहल्ले स्थित गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयों में 32 बप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेब्लिन टैबलेट और 2,12,900 टपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4,12,332 नशीली और प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा आरजे 13 यूए 5211 नंबर का एक वाहन भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन; विनोद कुमार हनुमानगढ़ टाउन और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!