राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है । जो कि रोहित गोदारा गैंग के लिए भी सक्रिय रूप से काम करते थे। पुलिस टीमों ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने एसपी के मागदर्शन, साइबर थानाधिकारी शालिनी बजाज के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक साईबर थाना रमेश कुमार सर्वटा के नेृत्व में पुलिस ने साईबर ठगी गिरोह के दो को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार ये आरोपी अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ठगी करने वाले मुकेश विश्नोई और संदीप स्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुछताछ में सामने आया है कि दोनो मिलकर देश के आमजन के साथ ठगी की राशि स्वय व अपने गैंग के अन्य सदस्यों के खातों में प्राप्त करते। बाद में उसे ठगी के पैसे को हवाला व फ्लोक्सि पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टुलकिट के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में बदलकर अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों को पहुंचाते थे। इस ठगी के रूपयों से देश के अलग-अलग राज्यों में आपराधिक गतिविधियों करवाते और आमजन से अवैध वसूल की जाती।
इस तरीके से देते थे वारदात को अंजाम- साईबर ठग गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों व जिलों में बैठे लोगों से साईबर फ्रॉड कर राशि को अपने स्वयं व अपने अपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों के खातों में प्राप्त करते थे। जिसके बाद उन पैसों को अपराधिक गतिविधियों में उपयोग में लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी इन पैसों से अवैध हथियार खरीदकर अपनी गैंगों को उपलब्ध करवाते थे। आपराधिक गैंग के सदस्य देश की भोलीभाली जनता को हथियार के नोक पर अवैध वसूली करते है और आर्थिक सहायता भी पहुंचाते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 23 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज है और कुल 50 लाख साईबर ठग्ी के रूपए जमा होना बताया गया है। गैँग के अन्य सदस्यों के बैक खातों पर शिकायतें दर्ज होने की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पुछताछ में सामने आया है कि संदीप स्वामी के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने के कुल चार प्रकरण दर्ज है। वहीं मुकेश विश्नोई के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार से जुड़ा एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनो गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य है ।


