राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक पर खोलता हुआ गर्म पानी डालने और होटल पर कब्जे का पं्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में कमला कॉलोनी में रहने वाले धमेन्द्र कुमार ने मोहित, राजकुमार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना होटल हनी पंजाबी जायका पर 9 अप्रैल की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई ने उसके होटल पर कब्जा का प्रयास किया। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से हेमंत पर खोलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। जिससे उसके पैर की नसें डेमेज हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




