राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 28 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 में 15 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में पंकज शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई सुरेश शर्मा ने घर पर ही दुपट्टे का फंदा बनाकर टीन शेड़ में लगे लोहे के पाईप से बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





