राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। सड़क हादसे में दो भाइयो की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे की है। जहाँ पर बीदासर रोड पर सालासर फाँटे पर टैक्टर ट्रॉली और बाइक भिड़ंत हो गई । इस हादसे में 2 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई व 1 जना गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सालासर फांटे पर एक ट्रॉली एंव मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 1 युवक को आसपास के लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

वही मृतकों के शवों को अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी रखवाया गया है। हादसे में सड़क पर ही शवो के बिखरे होने के कारण मौके पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!