राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक काम करते समय तबीयत खराब हो जाने और व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही सातलेरा में 14 अप्रैल की है। इस सम्बंध में सातलेरा निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता मघाराम खेत में काकडिय़ों में स्प्रे करने के लिए गया हुआ था।

परिवादी ने बताया कि सींव पर आकर बैठे तो तबीयत खराब हो गयी और चक्कर आने लगी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें पीबीएम रैफर कर दिया और फिर मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




