राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के आईटीआई सर्किल के पास 14 अप्रैल को रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में मोहित कनौजिया ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके दोस्त की स्कूटी को टक्कर मारी। जिसके चलते उसका दोस्त स्कूटी से गिर गया और चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




