राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झंडा लगाने की बात को लेकर विवाद होने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में अमरसिंहपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र भंवरलाल ने बिरजू, बबलू, लोकेश, शशि, पप्पु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल को अमरङ्क्षसहपुरा में सुबह 10-11 बजे के बीच की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह 13 अप्रैल को गली में झंडे लगा रहा था। इस दौरान आरोपित से उसकी बोलचाल हो गयी। जिसके बाद 15 अप्रैल को आरोपित ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




