राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मरूनगरी से मायनगरी का सफर करने वाले अनेक युवा हाल फिलहाल मुबंई में धमाल मचा रहे हैं। जिनमें से एक है कावय गौड। जो कि मूलत:बीकानेर के रहने वाले है। इन दिनों काव्य मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। हाल फिलहाल सोनी टीवी पर आने वाले टीवी सीरियल वंशज में इंस्पेक्टर विजय सेतु का अहम किरदार निभा रहे है। काव्य ने अपनी मेहनत व अदाकारी से अपना लोहा मनवाया हैं। काव्य इससे पहले कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में काम कर चुके है। जिनमे स्वरांगिनी ,नामकरण (स्टार प्लस),लव का है इंतज़ार (स्टार प्लस) ,अजूनी (स्टार भारत) आने वाली फिल्में सिंघम अगेन और मेट्रो 2 में भी यह अभिनय करते नजर आएंगे। बीकानेर की माटी से माया नगरी मुम्बई की झोली में यूं तो संगीत व अभिनय के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं दी है उन्ही मेहनती प्रतिभा में एक और नाम काव्य का जुड़ चुका है जो अपने शहर का नाम पूरे देश मे रोशन कर रहे है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE