Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में सुदर्शना नगर निवासी संध्या सिंह पत्नी परमेन्द्र ङ्क्षसह ने करण सरदार व उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना सुदर्शना नगर में 13 सितम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसके पति के साथ अभद्रता करने लगा। इस दौरान आरोपित ने प्रार्थिया के पति पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर पर वार किए। जिससे उसके पति के सिर पर गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!