राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ज्वैलर्स में सेंधमारी कर आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पूगल पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 09 के रहने वाले शंकरलाल पुत्र किशोरीलाल सोनी ने बिलाल खां व दो अन्य के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भटियाणी ज्वैलर्स सदर बाजार बीकानेर रोड़ पर 20 सितम्बर की सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि दुकानों पर चौकीदार रखा हुआ है। चौकीदार के जाने के बाद सेंध लगाए बैठे आरोपित ने उसकी दुकान का दरवाजा तोड़ा और चोरी की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी दुकान से आधा किलो चंादी,पांच हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!