राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर परसनेऊ गांव में टोपीदार बंदूक से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार महावीर सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि बुधवार शाम चचेरे भाई रामसिंह ने रामूराम मेघवाल के हाथ में बंदूक देखकर उसको टोक दिया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि रामूराम ने रामसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रामूराम मेघवाल खेत में टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहा था। रामूराम के पास बंदूक देखकर रामसिंह ने टोकाटाकी की। इसी दौारान रामूराम मेघवाल ने बिना लाइसेंस की टोपीदार बंदूक से गोली मारकर रामसिंह की हत्या कर दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!