राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ अश्लील हरकते करने और बाइक जला देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कंवलीसर की रहने वाली महिला ने डालुराम पुत्र पुरखाराम के खिलाफ मुकदमाद दर्ज करवाया है। घटना 19 सितम्बर की शाम की 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह गांव में फेरी लेने के लिए गई थी। तभी पीछे से डालूराम मेघवाल ने उसका पीछा करते हुए पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास करते हुए गालीगलौच किया। शोर सुनकर उसका देवर आ गया और उसने बीचबचाव किया। शाम को उसका पति और वह गांव के गुवाड़ में खड़े थे, तभी आरोपी ने आकर उसके पति की बाइक में आग लगा दी। उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!