राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हरी मिर्च के बीच छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ जिले में की है। जहां पर टाउन थाना पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम हरी मिर्च के बीच छिपाकर ले जाई जा रही करीब 75 लाख की शराब जब्त की हे।
पुलिस चौकी लखूवाली हेड की टीम ने रोही चक 1 केडब्ल्यूएम क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर कंटेनर में हरी मिर्च की आड़ में छिपाई गई 612 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और कंटेनर को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


