राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के रणजीतपुरा गांव की हे। जहां पर मानवता का शर्मसार होना पड़ा। गांव के पास स्थित खंडहरनुमा क्षेत्र की झाडिय़ों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। जन्म के कुछ ही घंटों के मासूम को झाडिय़ों में छोड़ दिया गया था। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रणजीतपुरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने नवजात को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मौके नवजात जीवित अवस्था में मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। नवजात किसका है, उसे झाडिय़ों में कौन छोड़कर गया और इस घटना के पीछे क्या कारण रहे, इन सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।


