Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामनेे आयी है। घटना चूरू-सादुलपुर मार्ग की है। जहां पर मुंदी बड़ी बस स्टैंड के पास एसयूवी और कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट दी गयी है। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 जून की रात करीब 1:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके परिजन रामचन्द्र, राजकुमार और पवन सिंह की कार मुंदी बड़ी बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों के अनुसार कार जयपुर से भादरा की ओर अपनी सही दिशा में जा रही थी।

 

इसी दौरान सादुलपुर की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की एसयूवी कथित रूप से गलत दिशा में और तेज गति से चलाते हुए कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भादरा निवासी रामचन्द्र तथा सिकरोड़ी निवासी पवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार पुत्र कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!