राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हमला कर दिया है। जिसमें कई आंतकी ठिकानों को तबाह किया गया है। हमले के बाद से देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसी अलर्ट के चलते आज बीकानेर के सभी स्कूलों में छुट्टिया कर दी गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा ने जानकारी दी है कि आज बुधवार को जिले के समस्त सरकारी,गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी साथ ही आज की परीक्षा भी स्थगित रहेगी। जिले के समस्त विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के लिए विद्यालय में अवकाश रहेगा। स्टाफ सदस्य विद्यालय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!