Rajasthan Weather राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार बाड़मेर जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। उधर, 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विभाग ने आज बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर,गंगनगर,बीकानेर,जोधपुर,झुझुनूं,चितौडग़ढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जालोर, पाली,हनुमानगढ़, चुरू,नागौर, भीलवाड़ा,बूंदी, कोटा, अजमेर,टोंक,जयपुर,सीकर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!