Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाटूश्याम जी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कोल्ड ड्रिंक पीने से तबीयत खराब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रतनगढ़ के पास की है। जहां पर खाटूश्यामजी के दर्शन कर हनुमानगढ़ लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को सरदारशहर उप जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार कुल 12 श्रद्धालु दो वाहनों में खाटूश्यामजी से हनुमानगढ़ जा रहे थे।

 

रास्ते में रतनगढ़ के पास भोजन करने के बाद कुछ सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक और फ्रूटी का सेवन किया। इसके कुछ समय बाद छह लोगों को उल्टी, घबराहट होने लगी। स्थिति बिगडऩे पर उन्हें तत्काल सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जा रहा है खाने के बाद जिन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक और फ्रूटी पी थी, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जबकि अन्य सदस्य सामान्य रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!