Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

gangstar लॉरेंस विश्नोई पर लगाए गए गंभीर आरोप
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा जो एक साथ होते थे लेकिन अब इनके बीच तनातनी बढ़ गयी है। लगातार दोनो गैंग एक-दूसरे के साथ नाम जोडऩे को लेकर भी आग बबूला हो रहे है। बीकानेर में फायरिंग को लेकर भी दोनो गैंग के नाम सामने आए थे। एक गैंग ने फायरिंग की जिम्मेवारी ली थी तो दूसरी गैंग का एक गुर्गा गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब रोहित गोदारा,गोल्ड़ी बराड़ के नाम से फेसबुक पोस्ट किया गया है। जिसमें लॉरेंस विश्नोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए है।

 

पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे सबसे बड़ा गद्दार करार दिया है। गोदारा ने सनसनी खेज दावा करते हुए कहा कि बिश्नोई का अमेरिकी एजेंसी से गठजोड़ है और वह अपने भाई अनमोल बिश्नोई को बचाने के लिए देश की खुफिया जानकारी विदेशी एजेंसी को दे रहा है। इतनी ही नहीं रोहित और गोल्ड़ी के नाम से की गई इस पोस्ट में लॉरेंस को ढोंगी और मतलबी भी बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने यह भी बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान का नाम क्यों लेता रहता है।

 

रोहित गोदारा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, लॉरेंस बिश्नोई को सनातन धर्म का कोई मतलब नहीं पता। नवरात्रि के 9 दिन के व्रत से पहले वह मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए फोन करता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!