Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सेल्स मैनेजर द्वारा लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में जयकिशन भारी ने नागौर के रहने वाले हितेश चारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि सैल्स मैनेजर के साथ ही अकाउंट्स का काम भी देख रहा था। हितेश इन सब के साथ प्लाट बुकिंग व कैश कलेक्शन का काम भी देखता था। भारी ने बताया मार्च में हितेश से जब कम्पनी के हिसाब-किताब की जानकारी ली तो सामने आया की हितेश ने कम्पनी के कामकाज के सात लाख रूपये अपने व्यक्तिगत खर्चों में काम में ले लिए थे जिसकी पूछताछ करने पर हितेश ने कुबुल भी कर लिया। इसके बाद हितेश द्वारा इकरारनाम लिखित में दिया गया कि कम्पनी के 7 लाख रूपये उसने अपने काम में ले लिया और ये राशि वो 3 महिने में कम्पनी को लौटा देगा। इस इकरारनामे के साथ उसने एक्सिस बैंक का चैक (चैक संख्या 191124) भी दिया। हितेश मौका पाकर कम्पनी के रिकॉर्ड में रखा ये चैक भी वापिस ले गया। जिसके बाद कम्पनी के कैश कलेक्शन का हिसाब-किताब जांच करने पर पता चला की हितेश ने कम्पनी के कर्मचारियों से जमा किये गये कैश में भी हेराफेरी की है। हितेश ने मनीष चौधरी द्वारा जमा करवाये गये 12 लाख रूपये व रवि कुमार द्वारा जमा करवाये गये 14 लाख रूपये भी खुर्दबुर्द कर दिये हैं। ऐसे में हितेश ने कम्पनी के साथ कुल 33 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!