राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पीडि़ता के मामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया हे। मामला श्रीगंगानगर के सादुलशहर क्षेत्र का है। पीडि़ता के मामा ने बताया कि उसकी 13 साल की भांजी उसके पास ही रहती थी। गुरुवार शाम को उसकी नानी ने कुछ घरेलू सामान लाने के लिए पास की दुकान पर भेजा। कुछ देर बाद तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। करीब 2 घंटे बाद पता चला कि बच्ची को दुकान जाने के दौरान गांव के ही सूरज, राजू उर्फ राजकुमार और मोनू उर्फ नवजोत कार में किडनैप कर ले गए। जिसके बाद कार में पीडि़ता दिखी तो कार को रोका और बच्ची को बाहर निकाला तब तक आरोपित मौका पाकर भाग गए।  पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!