राजस्थान फर्स्ट न्यूज, बीकानेर। दलित के साथ कटिंग को लेकर मारपीट करने और अपमानित करने का मामला सामने आया है।इस सम्बंध में नापासर थाने में पीड़ित के बेटे ने रामसिंह पुत्र ससवाई सिंह, करणी सिंह पुत्र उदय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकरवाया है। घटना हिम्मतसर में 16 सितम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता गांव की कटिंग दुकान सेकंटिग करवाकर आए थे। इसी के चलते आरोपित ने उसके पिता को रोका और कहा कि तुम छोटी जाति के होने के बावजूद हमारे सेपहले कटिंग कैसे करवा ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके पिता को जाति सूचक गालियां दी और अपमानित किया।मारपीट के दौरान उसके पिता का पैर टूट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!