राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के खारा में मिल में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना शनिवार-रविवार की रात की बताई जा रही है ।जहां पर अचानक विश्नोई एग्रो इंडस्ट्रीज में आग लग गयी। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। जैसे ही धुंआ दिखा तो आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी।

 

जिसके बाद फायर बिग्रेड़ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड़ की 7 गाडिय़ों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस आग में मील में बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!