Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दूध बनाने की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। जहां पर कई तरह का संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के तलवाड़ा क्षेत्र में की गयी है। जहां पर सीएमएचओ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव भूरानपुरा में एक मकान के भीतर संचालित नकली दूध बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

 

इस अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध दूध और दूध तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही अमानक सामग्री बरामद की गई। टीम ने मौके से विभिन्न पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बरामद नकली दूध और केमिकल को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। मौके से सॉरबिटोल, आटा और डिटर्जेंट बरामद हुआ, जिसे मिलाकर दूध तैयार किया जाता था। डिटर्जेंट मिलाकर बना दूध लोगों के लिए धीमे जहर की तरह है।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर मिक्सी, स्टोरेज के लिए ड्रम आदि भी बरामद हुए। टीम ने उस डेयरी पर भी जांच की, जहां इस घर का दूध सप्लाई किया जाता था। टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!